राजद ने बिहार तथा झारखंड के 4 प्रत्याशियों की घोषणा की (लीड-1)
उन्होंने कहा कि जदयू में अब कोई बड़ा नेता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जदयू ने ना तो जार्ज फर्नांडीस, दिग्विजय सिंह और न ही जगजीवन सिंह को टिकट दिया। सभी लोग पार्टी से नाराज हैं तथा जदयू में टूट निश्चित है। उन्होंने कहा कि राजद ने सभी वगरें, समुदायों तथा जातियों को टिकट दिया है।
रेल मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा से मिलने की बात को टालते हुए कहा कि वे चुनाव के पूर्व ब्राह्मण से आर्शीवाद लेने गए थे। किसी शुभ कार्य के पूर्व ब्राह्मणों से आर्शीवाद लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि जदयू ब्राह्मणों के वोट से ही आज सत्ता में आया है परंतु उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बिहार में महाराजगंज संसदीय सीट से राजद के टिकट पर उमाशंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के चतरा सीट के राजद प्रत्याशी बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) छोड़ कर आये नागमणि को बनाया गया है वहीं पलामू में घुरन राम एक बार फिर राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कोडरमा से प्रणव कुमार वर्मा राजद के प्रत्याशी होंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार में कुल 28 सीटों पर राजद ने चुनाव लड़ने का एलान किया है जिसमें पूर्व में ही 25 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications