असम में ग्रेनेड विस्फोट, 12 घायल (लीड-1)

पुलिस अधिकारी ए. दास ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादियों ने गुवाहाटी से 180 किलोमीटर दूर तेजपुर शहर के केंद्र में शाम 7.10 बजे ग्रेनेड से हमला कर दिया।

दास ने कहा कि शाम के समय इस क्षेत्र में लोगों की काफी भीड़ रहती है। इसमें फेरी लगाकर सामान बेचने वाले और खरीदारों की संख्या अधिक होती है।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक सूचना के अनुसार हमले में एक अर्धसैनिक बल के जवान सहित 12 लोग घायल हो गए।"

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस हमले के लिए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) को जिम्मेदार ठहराया है।

दास ने कहा, "लोकसभा चुनाव से पहले उल्फा अपनी उपस्थिति को दर्शाना चाहती है। "

असम में दो चरणों में 16 और 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव निर्धारित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+