मनमोहन देश के शीर्ष नेता, उन्होंने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की : राहुल (राउंडअप)

राहुल ने बुधवार को कहा कि मनमोहन सिंह 'उच्च कोटि' के 'भद्र व्यक्ति' हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं।

आडवाणी द्वारा मनमोहन सिंह को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में राहुल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं समझता हूं कि यदि वे कमजोर प्रधानमंत्री हैं तो उन्होंने इतनी उपलब्धियां कैसे प्राप्त कर लीं।"

उन्होंने कहा, "परमाणु करार को लेकर चल रही बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जो धर्य, दृढ़ता और साहस दिखाया उसे बीते अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं। यह आसान काम नहीं है। उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री कैसे कह सकते हैं। कंधार में आतंकवादियों के समक्ष उन्होंने समर्पण तो नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह के साथ काम करना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं उन्हें देश के शीर्ष नेताओं में मानता हूं। वे उच्च कोटि के भद्र व्यक्ति भी हैं। मुझे नहीं लगता कि वे कहीं से भी कमजोर प्रधानमंत्री हैं।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के एक युवा नेता के तौर पर मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं।"

आडवाणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आडवाणीजी एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। मैं युवा हूं और मैं अपने नेता के बारे में ही कह सकता हूं।"

राहुल ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते, 26/11 के बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने और देश की आर्थिक गति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मनमोहन सिंह और लालकृष्ण आडवाणी के बीच जमकर वाकयुद्ध हुआ था। आडवाणी ने मनमोहन को अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया था तो वहीं मनमोहन सिंह ने आडवाणी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते उन्हें अवसरवादी करार दिया था।

अपने चचेरे भाई वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण के बारे में राहुल ने कहा, "मैं उनके विचारों से हतप्रभ हूं। जीवन आश्चर्यो से भरा है।"

उन्होंने कहा, "ये उनके विचार हो सकते हैं। मेरे अपने विचार हैं। मैं घृणा और गुस्से से दूर रहता हूं। ये आपको अंधा बना देते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि वे कब प्रधानमंत्री की गद्दी संभालेंगे तो इसके जवाब में हंसते हुए राहुल ने कहा, "मुझे याद है कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय भी आप इस प्रकार के सवाल पूछते थे। मीडिया वालों को ऐसे सवाल पूछने में मजा आता है।"

उन्होंने कहा, "मैं कोशिश कर रहा हूं कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ूं। मैं अपने काम में लुत्फ उठा रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+