आंध्र में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल माकपा ने तेदेपा के सीटों के बंटवारे के समझौते को मानने से इंकार कर दिया। माकपा राज्य सचिव बी.वी.राघववेलु ने संवाददाताओं से कहा कि समझौता अभी होना बाकी है।

उन्होंने माकपा के 20 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि तेदेपा के साथ सहमति बनने केबाद इसमें कुछ परिवर्तन किया जा सकता है।

माकपा के इस कदम के बावजूद तेदेपा और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति कायम हो गई है। टीआरएस तेलंगाना क्षेत्र में 48 विधानसभा और नौ संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

माकपा के 20 विधानसभा और दो लोकसभा सीटें मांगने बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) भी करीब इतनी सीटें चाहती है। इससे तेदेपा के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई है।

राज्य में विधानसभा की 294 और लोकसभा की 42 सीटें हैं, इनके लिए 16 और 23 अप्रैल को मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+