राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री 'उच्च कोटि के भद्र व्यक्ति' हैं (लीड-1)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा मनमोहन सिंह को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में राहुल ने बुधवार को यह बात कही।

राहुल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं समझता हूं कि यदि वे कमजोर प्रधानमंत्री हैं तो उन्होंने इतनी उपलब्धियां कैसे प्राप्त कर लीं।"

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह के साथ काम करना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं उन्हें देश के शीर्ष नेताओं में मानता हूं। वे उच्च कोटि के भद्र व्यक्ति भी हैं। मुझे नहीं लगता कि वे कहीं से भी कमजोर प्रधानमंत्री हैं।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के एक युवा नेता के तौर पर मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं।"

आडवाणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आडवाणीजी एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। मैं युवा हूं और मैं अपने नेता के बारे में ही कह सकता हूं।"

राहुल ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते, 26/11 के बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने और देश की आर्थिक गति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मनमोहन सिंह और लालकृष्ण आडवाणी के बीच जमकर वाकयुद्ध हुआ था। आडवाणी ने मनमोहन को अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया था तो वहीं मनमोहन सिंह ने आडवाणी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते उन्हें अवसरवादी करार दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+