तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में अकेले चुनाव लड़ेगी
तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उसने त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है।
तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से अरुण चंद्र भौमिक को और त्रिपुरा पूर्व (आरक्षित) से पार्टी उपाध्यक्ष रीता रानी देबबर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दुलाल दास ने बुधवार को कहा, "प्रदेश में कांग्रेस द्वारा हमारी पार्टी की उपेक्षा किए जाने के बाद हमने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से इस मुद्दे पर चर्चा की और उनकी स्वीकृति के बाद दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया।"
दास ने कहा, "कांग्रेस की गैर राजनीतिक प्रवृत्ति की वजह से राज्य में गैर वाम मतों का बंटवारा होगा जिससे सत्ताधारी वाम मोर्चे के उम्मीदवारों को फायदा होगा।"
त्रिपुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समीर रंजन बर्मन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया।
उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनजातीय पार्टी नेशनलिस्ट काउंसिल आफ त्रिपुरा (एनसीटी) के गठबंधन किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एनसीटी के साथ गठबंधन किया था।
त्रिपुरा में आगामी 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications