बीमार शिबू सोरेन वीडियो के जरिए मतदाताओं से मुखातिब होंगे
एम्स में दो दिन पहले भर्ती किए गए सोरेन वीडियो में लोगों से झामुमो को वोट देने की अपील करते दिखेंगे। सोरेन का पिछले दो महीने से इलाज चल रहा है।
तमाड़ विधानसभा चुनाव में आठ जनवरी को पराजित होने के बाद 13 जनवरी को उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बीमार होने के बावजूद सोरेन ने 23 अप्रैल को होने दुमका संसदीय और जामतारा विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे के समझौते के बावजूद झामुमो ने झारखंड में सात संसदीय सीटों से चुनाव लड़ने का निश्चय किया है। दोनों दल हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में आमने सामने हैं, जहां कांग्रेस ने सौरभ नारायण सिंह को और झामुमो ने शिवाला महतो को मैदान में उतारा है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव में सोरेन मतदाताओं के सामने तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में अपने को हराने की सहयोगी दलों की साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उस हार के सदमे से ही सोरेन की तबियत बिगड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications