नोवार्टिस के शेयर में भारी उछाल (लीड-1)
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्वीडन की दवा निर्माता कंपनी नोवार्टिस एजी की बुधवार को अपनी सहयोगी भारतीय ईकाई की 39 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव के बाद कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नोवार्टिस के शेयर बुधवार को 275.60 रुपये पर खुले और 19.99 फीसदी बढ़कर 330.70 रुपये पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट तक जा पहुंचे।
उधर, कंपनी ने आम जनता से 27 फीसदी प्रीमियम पर 351 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदने की पेशकश की है। पेशकश की कीमत पिछले माह के दौरान नोवार्टिस की औसत कीमत से 35 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रस्ताव के सफल हो जाने के बाद में भारतीय ईकाई में नोवार्टिस की हिस्सेदारी वर्तमान की 50.9 फीसदी से बढ़कर करीब 90 फीसदी हो जाएगी।
इस प्रस्ताव पर करीब 440 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications