विदेशों से धन भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण दुनिया के कई देशों में विदेशी मूल के लोगों को हो रही परेशानियों के बीच विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2008 के दौरान स्वदेश धन भेजने के मामले में अनिवासी भारतीय पहले स्थान पर रहे।

वर्ष 2008 में दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीयों ने लगभग 45 अरब डॉलर की रकम अपने देश भेजी। चीनी नागरिक 34 अरब डॉलर की राशि के साथ दूसरे, मेक्सिकोवासी 26 अरब डॉलर के साथ तीसरे, फिलीपींसवासी 18 अरब डॉलर की राशि के साथ चौथे व पोलैंड के लोग 11 अरब डॉलर के साथ पांचवे स्थान पर रहे।

यद्यपि विश्वबैंक के शोधकर्ताओं ने पूर्वानुमान लगाया है कि वैश्विक वित्तीय संकट के इस दौर में प्रवासी कामगारों को रोजगार से हटाए जाने और अनेक देशों में उनके विरुद्ध भावनाएं भड़कने के कारण आने वले समय में विदेशों में रहने वाले लोगों द्वारा भेजे जाने वाले धन में कमी आ सकती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक वर्ष 2009 में विदेश से भेजी जाने वाली धनराशि घटकर 290 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है जबकि वर्ष 2008 में यह राशि 305 अरब डॉलर थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+