अब नेत्रहीन व्यक्ति बिना किसी की मदद के कर सकेंगे मतदान

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। इस बार देश में नेत्रहीन मतदाता भी पूरे गरिमा और निजता के साथ मतदान कर सकेंगे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में बड़ी तादाद में ऐसी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा जिनके जरिए नेत्रहीन बिना किसी की मदद के मतदान कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस बार कुल 10.5 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा जिनमें से 450,000 ऐसी होंगी जिनसे नेत्रहीन भी स्वत: मतदान करने में सक्षम होंगे।"

अधिकारी ने बताया कि पहले यह नियम था कि नेत्रहीन को मतदान करवाने में एक व्यक्ति उसकी मदद करता था। परंतु अब नेत्रहीन मतदाता बिना किसी की मदद के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

देश में इस समय लगभग 1.5 करोड़ लोग नेत्रहीन हैं। इन नेत्रहीन मतदाताओं के लिए यह सुविधा इतनी आसानी से नहीं मुहैया कराई गई है। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों की ओर से इस संबंध में निर्वाचन आयोग के समक्ष कई बार गुहार लगाई गई थी।

इस संबंध में दिल्ली स्थित संगठन 'डिसएबिलिटी राइट्स ग्रुप' ने वर्ष 2004 में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिस पर फैसला उसके पक्ष में आया। इसके बाद उसी साल आंध्र प्रदेश में हुए उपचुनाव में पहली बार ऐसी ईवीएम का उपयोग हुआ जिससे नेत्रहीन मतदाता भी मतदान कर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+