वरुण ने समर्थन के लिए बाल ठाकरे का आभार जताया

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अपने कथित भड़काऊ भाषणों की वजह से विवादों से घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी ने अपने समर्थन और अपने विचारों के अनुमोदन के लिए बुधवार को शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का आभार व्यक्त किया।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में वरुण के हवाले से कहा गया है कि वह ठाकरे द्वारा व्यक्त किए गए समर्थन की वजह से उनके आभारी हैं।

इससे पहले ठाकरे ने इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें चुनावी रैली में वरुण की कही गई बातों में कोई खराबी महसूस नहीं हुई।

ठाकरे ने संपादकीय में लिखा था,"वे ऐसे गांधी हैं जिन्हें हम पसंद करते हैं। वरुण ने सच बोला है और उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पुत्र वरुण ने पहले कहा था कि उनकी सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+