ब्रिटेन पर परमाणु हमले का खतरा

england
लंदन। ब्रिटिश सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है कि आने वाले समय में देश में परमाणु या रासायनिक हमले हो सकते हैं। संसद में पेश की गई रिपोर्ट में गृहमंत्री जैकी स्मिथ ने कहा कि भविष्य में तथाकतिथ 'डर्टी बम' के हमले का खतरा होगा।

समकालीन आतंकवादियों की इच्छा रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की है। मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता की व्यापक भूमिका की एक योजना को सामने लाते हुए सरकार ने यह बात कही।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंकवादी खतरे पर सरकारी बयान में कहा गया है कि अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों के टूटने और अपने वर्तमान स्वरूप में जिंदा नहीं रहने की संभावना है लेकिन उनकी विचारधारा जीवित रहेगी।

स्मिथ ने इस खतरे के खिलाफ लड़ाई में जनता को व्यापक रूप से शामिल करने की योजना का अनावरण करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता और सरकार को अलग नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधकों और करीब 60,000 कर्मचारियों को आतंकवादी कार्रवाइयों के प्रति सजगता और इन घटनाओं के समय किए जाने वाले उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+