2 महीने पहले ही मच्छरों की संख्या का अंदाजा संभव
सिडनी, 25 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे उपाय की खोज की है जिससे किसी क्षेत्र में पनपने वाले मच्छरों की संख्या का अनुमान दो महीने पहले ही लगाया जा सकता है। इससे डेंगू और रॉस रीवर बुखार जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने में सहायता मिल सकती है।
एडीलेड विश्वविद्यालय के पर्यावरणविद और सहायक प्रोफेसर कोरी ब्रैडशा ने कहा कि रोगों के फैलने का खतरा सबसे अधिक तब होता है, जब मच्छरों की संख्या सबसे अधिक होती है।
इस मॉडल से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कब मच्छरों की संख्या सबसे अधिक होगी। इससे मच्छरों को नियंत्रित करने के प्रयास उस समय किए जा सकते हैं जब उनकी जरूरत सबसे अधिक हो।
शोधकर्ताओं ने रॉस रीवर बुखार और ब्रह्मा जंगली वायरस फैलाने वाले मच्छर एडीज विजिलेक्स की 15 वर्षो की जनसंख्या का विश्लेषण किया और उसकी तुलना मौसम के कारकों जैसे ज्वार और वर्षा से की।
नमकीन पानी पसंद करने वाले मच्छरों की प्रजाति एडीज विजिलेक्स की संख्या ऊंचे ज्वारों के दौरान सबसे अधिक होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications