गिरफ्तारी के वारंट के बावजूद मिस्र जाएंगे सूडानी राष्ट्रपति
काहिरा, 25 मार्च (आईएएनएस)। सूडान के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी)द्वारा अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वारंट के बावजूद बुधवार को मिस्र जाएंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिस्र के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अल बशीर मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से भेंट कर आईसीसी के फैसले के बाद के घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे।
वारंट जारी होने के बाद बशीर का यह दूसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले वह सोमवार को इरिट्रिया की संक्षिप्त यात्रा पर गए थे।
सूडान ने इससे पहले कहा था कि बशीर गिरफ्तारी के वारंट की परवाह नहीं कर इस महीने के आखिर दोहा जाकर अरब शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।
कतर और इरिट्रिया दोनों ही सूडान की भांति आईसीसी में नहीं हैं और वे आईसीसी के आदेश को मानने को बाध्य नहीं हैं। मिस्र 22 सदस्यीय अरब लीग का सदस्य है और उसने कहा है कि वह वारंट के खिलाफ कोई फैसला नहीं लेगा।
चार मार्च को आईसीसी ने बशीर को नरसंहार और युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया था।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2003 में शुरू हुए संघर्ष में 300,000 लोग मारे गए थे और डाई करोड़ बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूड सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications