शरीफ और गिलानी ने हाथ मिलाया

लाहौर के बाहरी इलाके में स्थित नवाज शरीफ के आवास पर रविवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। सोमवार को नवाज शरीफ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) गिलानी की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ 'देश की तकदीर बदलने के लिए' हाथ मिलाएगी।
इसकी घोषणा पीएमएलए-एन की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गई। उल्लेखनीय है कि पीएमएल-एन ने यह कदम सरकार की उस घोषणा के बाद उठाई है, जिसमें बर्खास्त न्यायाधीशों को बहाल किया गया है।
नवाज शरीफ ने कहा, "पीपीपी समेत अब सभी राजनीतिक दलों को देश से बेरोजगारी, गरीबी और अराजकता को हटाने और जनता को न्याय दिलाने के लिए एक साथ आना चाहिए। "
उन्होंने भारत के साथ संबंध बेहतर बनाने शांति तरीके से कश्मीर मसले के समाधान के लिए भी कदम उठाने की भी बात कही। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications