अमरीकी शेयर बाज़ारों में उछाल

trader afp

अमरीकी प्रशासन के बैंकिंग प्रणाली में जान फूंकने की योजना की घोषणा के बाद अमरीकी शेयर बाज़ारों में सात फ़ीसदी से अधिक का उछाल आया है. डाओ जोंस में लगभग सात फ़ीसदी का उछाल आया.

पिछले पाँच महीनों में अमरीकी शेयर बाज़ार में ये सबसे बड़ा उछाल है. इस योजना की घोषणा के बाद डाओ जोंस लगभग 500 अंक उछला और ये 7775 के स्तर पर पहुँच गया.

नैस्डक के तकनीकी इंडेक्स में 99 अंकों का उछाल आया. इसके पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि बैंकों को बचाने की योजना कारगर साबित होगी.

ओबामा प्रशासन ने देश की अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के लिए दस खरब डॉलर से अधिक की राशि से डूबे हुए कर्जों को ख़रीदने की योजना की घोषणा की है.

इस निजी और सरकारी निवेश योजना के तहत चुकता न हो पा रहे गृह ऋणों को ख़रीदा जाएगा.माना जा रहा है कि अमरीकी आर्थिक अव्यवस्था की जड़ ये ही हैं.

अहम क़दम

राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि ये एक महत्वपूर्ण क़दम है. अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण क़दम है. लेकिन हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है राष्ट्रपति बराक ओबामा

अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण क़दम है. लेकिन हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है

उनका कहना था,'' अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण क़दम है. लेकिन हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है.''

इसके पहले अमरीका के केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व के प्रमुख बेन बर्नांके ने उम्मीद जताई थी कि अमरीका में मंदी का दौर इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा.

बेन बर्नांके ने कहा कि 1930 जैसी महामंदी का ख़तरा टल गया है.उनका कहना था कि अगले साल से आर्थिक स्थिति बेहतर होनी शुरू हो जाएगी.

इधर अमरीका में बेरोज़गारी के आँकड़े फ़रवरी में आठ प्रतिशत से भी ऊपर चले गए हैं, सिर्फ़ फ़रवरी महीने में ही साढ़े छह लाख लोग अपनी नौकरियाँ गँवा चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+