रतन टाटा के खिलाफ अदालत में मामला

पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रुति सिंह ने सोमवार को पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राघवेंद्र कुमार की अदालत में दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि रतन टाटा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने की नीयत से ठीक चुनाव के पूर्व नैनो की लांचिंग की है।
उन्होंने आईएएनएस को बताया कि भाजपा के नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी फायदे के लिए टाटा को कम कीमत पर जमीन उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि देश में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का यह सरासर उल्लंघन है।
सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक पत्र पटना के जिलाधिकारी समेत कई और बड़े अधिकारियों को दिया है। उल्लेखनीय है कि रतन टाटा ने सोमवार को दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो की लांचिंग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications