Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुलायम ने महिला अफसर को धमकाया

Mulayam threatens lady officer
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कथित तौर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को सरे आम धमकी दी। अपनी रैली के दौरान मुलायम ने सबके सामने उस महिला अफसर को धमकाते हुए कहा कि डीएम अपना दिमाग ठीक कर लें। इस रैली में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरुण के मामले में चुनाव आयोग ने जरुरत से ज्यादा सख्ती दिखाई जबकि इस मामले में चुप्पी साध ली है। यह आयोग के दोहरी नीति को उजागर करता है।

बताते हैं कि चुनावी मीटिंग बड़ी संख्या में लोगों के सामने मुलायम ने कहा कि महिला होने के नाते वे कुछ ज्यादा नहीं बोल रहे हैं और कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कहा, '...लेकिन वह अपना दिमाग ठीक कर लें क्योंकि मुलायम सिंह यहां से चुनाव लड़ रहा है।' मुलायम ने कहा कि डीएम एक हफ्ते के अंदर वह अपना रवैया बदलें या मैं चुनाव आयोग से उनके खिलाफ शिकायत करूंगा।

पार्टी का आरोप है कि महिला डीएम ने मुलायम सिंह के समर्थकों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यादव ने आरोप लगाया कि डीएम द्वारा जिस तरीके से हथियारों के लाइसंस रद्द किए जा रहे हैं, उससे जिले में आतंक का माहौल पैदा हो रहा है।

उन्होने कहा कि इस भय के माहौल से मेरे चुनाव पर असर पड़ सकता है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खबरों के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि वह एक आम आदमी और अपराधी के बीच पहचान की तमीज खो बैठी है और उसे अपने दिमाग का इलाज करा लेना चाहिए।

हालांकि इस बयानबाजी के चलते वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और फिर उद्धव ठाकरे की तरह मुलायम सिंह भी चुनाव आयोग के चंगुल में फंस सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+