दलाई लामा विवाद के बाद सम्मेलन टला

इस सम्मेलन में कई नोबल पुरस्कार विजेता हिस्सा लेने वाले थे.
ये शांति सम्मेलन 2010 में दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित होने वाले फ़ुटबॉल विश्व कप के सिलसिले में होना था. इसमें नस्लभेद को कम करने में फ़ुटबॉल की भूमिका पर चर्चा की जानी थी.
लेकिन दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने दलाई लामा को सम्मेलन में आने की अनुमति देने से मना कर दिया है जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया.
आर्चबिशप डेसमंड टुटू और पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति एफ़डब्ल्यू डी क्लर्क ने विरोध स्वरूप सम्मेलन में हिस्सा ने लेने का फ़ैसला किया था.
आर्चबिशप टुटू ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो चीन के दवाब के आगे झुक गई है. स्थानीय मीडिया में भी इसी तरह की रिपोर्टें आ रही हैं.
दक्षिण अफ़्रीका सरकार पर आरोप है कि उसने चीन सरकार के दवाब में आकर दमाई लामा के दौरे पर प्रतिबंध लगाया.
एएफ़पी ने सम्मेलन के एक प्रायोजक इरविन खोज़ा के हवाल से लिखा है, आयोजकों ने सम्मेलन को टालने का फ़ैसला किया है ताकि इसे अनुकूल हालातों में आयोजित करवाया जा सके.
सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा था कि दलाई लामा के आने से सम्मेलन के मुख्य मकसद से लोगों का ध्यान हट जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications