मुझे नहीं बनना है पीएमः सोनिया

पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए सोनिया ने कहा कि इस पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार मनमोहन सिंह ही हैं। एक प्रश्न के उत्तर में सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा "इस विषय पर मैं अपना रूख तय कर चुकी हूं और इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा"। सोनिया ने कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए कई उम्मीदवार हो सकते हैं पर मनमोहन सिंह इन सबकी तुलना में बेहतर हैं। उनके पास योग्यता भी है और अनुभव भी। "
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की पिछले पांच साल की उपलब्धियों के मद्देनजर लोग कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications