'चीन ने यू ट्यूब को ब्लॉक किया'

ये वीडियो कब का है और कहाँ से वेबसाइट पर डाला गया है ये स्पष्ट नहीं है. वीडियो निर्वासित तिब्बतियों के एक समूह ने यू ट्यूब पर डाला है.
इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वर्दी पहने सैकड़ों चीनी सैनिक एक तिब्बती मठ में हैं और कई सैनिक मिलकर एक व्यक्ति को लाठियों से मार रहे हैं.
एक अन्य दृश्य में एक भिक्षु समेत कई लोगों को पीटा जा रहा है और वे ज़मीन पर पड़े हुए हैं, कई लोगों को हाथ बंधे हुए हैं और कुछ बेहोश लग रहे हैं.
हिंसा
चीन सरकार के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यू ट्यूब ब्लॉक किया गया है या नहीं.
चीन में कई बार ऐसी वेबसाइटों को ब्लॉक किया जा चुका है जिन पर ऐसे संदेश थे जो चीन के लिए राजनीतिक तौर पर अस्वीकार्य थे.
चीन के ज़्यादातर हिस्सों में अचानक लोग यू ट्यूब नहीं खोल पा रहे हैं.
चीन का कहना है कि पिछले साल जब तिब्बत में विरोध प्रदर्शन हुए थे तो वहाँ क़ानून के तहत लोगों से बर्ताव किया गया था.
मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि चीन इंटरनेट से डरता नहीं है. हालांकि उन्होंने यू ट्यूब को ब्लॉक करने की ख़बर की पुष्टि नहीं की.
इसी महीने बांग्लादेश में भी यू ट्यूब को ब्लॉक कर दिया गया था.दरअसल प्रधानमंत्री शेख हसीना और सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक का वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया गया था. इसी के बाद ये क़दम उठाया गया.
ये बैठक ढाका में बीडीआर के विद्रोह के दो दिन बाद हुई थी. विद्रोह में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.


Click it and Unblock the Notifications