इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 से भी ग्राहक परेशान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुरुआती दौर में ही इसके अनेक उपयोगकर्ता दोबारा पुराने संस्करण पर लौट गए हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट को उम्मीद थी कि इसके लांच होने के बाद दूसरे वेब ब्राउजरों (विशेष रूप से फायरफॉक्स) की ओर आकर्षित हो रहे उसके ग्राहक थमेंगे।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 22 फीसदी इंटरनेट उपभोक्ता फायरफाक्स का इस्तेमाल करते हैं जबकि एक समय 90 फीसदी बाजार पर काबिज इंटरनेट एक्सप्लोरर 67 फीसदी बाजार पर काबिज है।
इंटरनेट एक्सप्लोरर के नए संस्करण में अधिकांश शिकायतें विभिन्न वेबसाइटों से होने वाली प्रिटिंग, खोज, तस्वीरों की खराबी आदि से जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त यह ब्राउजर कंप्यूटर की डिस्क पर भी चार गीगा बाइट स्पेस घेरता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications