कांग्रेस व राकांपा के बीच महाराष्ट्र में सीटों का समझौता

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) तथा बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसे सहयोगियों के साथ सीटों का तालमेल कर पाने में विफल रही कांग्रेस का महाराष्ट्र में राकांपा के साथ सीटों का समझौता हो गया।

महाराष्ट्र के प्रभारी, कांग्रेस महासचिव ए.के.एंटनी ने राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में संवाददाताओं को बताया, "हम महाराष्ट्र में गठबंधन के सहयोगी के रूप में मिल कर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस राज्य में 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राकांपा 22 सीटों पर लड़ेगी।"

पटेल ने कहा, "गठबंधन की घोषणा करने में मुझे खुशी हो रही है। हम आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ प्रचार करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि यह गठबंधन सिर्फ महाराष्ट्र के लिए है या महाराष्ट्र के बाहर भी जा सकता है? एंटनी ने कहा, "यह गठबंधन सिर्फ महाराष्ट्र के लिए है।"

महाराष्ट्र में 16 अप्रैल, 23 अप्रैल और 30 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव वोट डाले जाने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+