Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दोहरे इस्तेमाल की वस्तुओं पर से प्रतिबंध हटाए अमेरिका : भारत

वाशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह दोहरे इस्तेमाल की वस्तुओं की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाए। उसका कहना है कि इसकी वजह से 270 अरब डॉलर का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

परमाणु मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरण ने सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिकी संगठन ब्रूकिंग्स के कार्यक्रम 'भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता : उम्मीदें और निष्कर्ष' में कहा, "भारत के साथ परमाणु कारोबार शुरू होने के बाद अब दोहरे इस्तेमाल की वस्तुओं और तकनीक पर लगे अनावश्यक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की समीक्षा करने और उन्हें हटाने की जरूरत है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अमेरिका ऐसे प्रतिबंध हटा लेगा जिनके तहत कुछ अमेरिकी प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को भारतीय कंपनियों को बेचे जाने पर रोक लगी हुई है।

भारत का मानना है कि इन प्रतिबंधों के हटाए जाने के बाद न केवल अमेरिकी परमाणु रिएक्टरों के लिए 150 अरब डॉलर के कारोबार का मार्ग प्रशस्त होगा बल्कि रक्षा संबंधी बिक्री में भी 120 अरब डॉलर का व्यापार सुगम हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+