दक्षिण अफ्रीका का दलाई लामा को वीजा देने से इंकार, विरोध जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एफ डब्ल्यू डि क्लार्क फाउंडेशन की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यदि दलाई लामा को वीजा नहीं दिया गया तो पूर्व राष्ट्रपति भी 27 मार्च को होने वाले इस सम्मेलन और इससे जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेंगे।
दलाई लामा दक्षिण अफ्रीकी आर्कबिशप डेसमंड टूटू और पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ 2010 में होने वाले विश्व कप से संबद्ध एक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे।
टूटू ने भी दलाई लामा को वीजा नहीं देने की सूरत में इसमें शिरकत से इंकार कर दिया है और सरकार पर 'चीन के दबाव के समक्ष बेशर्मी से घुटने टेकने' का आरोप लगाया।
नार्वे की नोबेल समिति ने भी कहा है कि दलाई लामा को वीजा नहीं मिलने वह भी इसमें हिस्सा नहीं लेगी।
इससे पहले दक्षिणी अफ्रीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉनी मैमोएपा ने रविवार को कहा था कि दलाई लामा को आधिकारिक तौर पर आंमत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें आमंत्रित नहीं करना ही देश हित में होगा।
दक्षिण अफ्रीका सरकार ने चीन की दखलंदाजी से इंकार किया है जबकि प्रिटोरिया में चीनी दूतावास के एक अधिकारी का कहना है कि उनकी सरकार ने दक्षिण अफ्रीका को दलाई लामा को वीजा नहीं देने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications