पीएमके गठबंधन पर गुरुवार को निर्णय लेगा, रामदास कांग्रेस से मिले (लीड-1)
इन चर्चाओं पर हालांकि विराम लगाते हुए रामदास ने कहा कि गठबंधन के बारे में उनकी पार्टी गुरुवार को फैसला करेगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे का भी खंडन किया।
इसके पहले एस.रामदास के एक वरिष्ठ सहयोगी ने बताया था कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन का अंतिम निर्णय लिया जा चुका है, और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जल्द ही इस्तीफा देंगे।
उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने पीएमके को सात लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है, जिसे एस.रामदास ने स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा, "इसका मतलब यह हुआ कि हम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से बाहर निकल रहे हैं।"
उधर अंबुमणि रामदास ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.वी.थंगाबालू के साथ अपराह्न् में कांग्रेस नेता अहमद पटेल से नई दिल्ली में मुलाकात की। रामदास ने कहा कि पार्टी अपने चुनावी गठबंधन पर कोई फैसला 26 मार्च को चेन्नई में पीएमके की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद करेगी।
पटेल के साथ 45 मिनट की बैठक के बाद रामदास ने संवाददाताओं को बताया, "हमने गठबंधन के मसले पर चर्चा की, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हो पाया है। मेरी पार्टी की केंद्रीय इकाई की गुरुवार को बैठक है। हम गठबंधन के बारे में उसके बाद ही कोई फैसला करेंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस्तीफा देंगे, रामदास ने कहा, "यह सब अफवाह है।"
ज्ञात हो कि तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications