डीएम को धमकाने के मामले में बढ़ सकती हैं मुलायम की मुश्किलें
ज्ञात हो कि राज्य चुनाव आयोग मुलायम सिंह द्वारा जिलाधिकारी मिनिस्त एस. को धमकी दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए उनसे मामले की रिपोर्ट मांगी थी।
सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी ने मंगलवार दोपहर बाद राज्य चुनाव आयोग को मामले की रिपोर्ट सौंप दी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए राज्य चुनाव आयोग ने रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है।
सपा सुप्रीमो ने मैनपुरी में सोमवार को जनसभा में जिलाधिकारी मिनिस्त एस. और पुलिस अधीक्षक एस.आर.एस आदित्य को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। यादव ने अपने भाषण में कहा, वह महिला हैं लेकिन उन्हें जानना चाहिए कि इस क्षेत्र से मुलायम सिंह उम्मीदवार हैं। यदि उन्होंने मेरे पार्टी के कार्यकर्ता को परेशान करना बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि जनसभा में मुलायम ने महिला जिलाधिकारी से अपनी नाराजगी के कारण नहीं बताए थे।
लोकसभा चुनाव से पहले मुलायम दूसरी बार विवादों में आए हैं। इससे पहले गत 11 मार्च को होली के दिन नोट बांटने के मामले में निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications