कांग्रेस का बीपीएल परिवारों को 3 रुपये प्रति किलो की दर से चावल देने का वादा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र में कहा गया है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संकल्प लेती है कि ग्रामीण या शहरी इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला प्रत्येक परिवार कानूनन हर महीने 3 रुपये प्रति किलो की दर से 25 किलो चावल या गेहूं पाने का हकदार होगा।"

घोषणा पत्र में यह भी वादा किया गया है कि सभी शहरों में निराश्रित लोगों और प्रवासियों के लिए केंद्र सरकार की मदद से सस्ती सामुदायिक रसोई की स्थापना की जाएगी।

कांग्रेस ने कहा है, "राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (एनआरईजीए) की तर्ज पर हम एक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून बनाएंगे।"

घोषणा पत्र में कहा गया है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खाद्य सुरक्षा कानून बनाने का संकल्प लेती है, जो सभी के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने की गारंटी देगा।"

घोषणा पत्र में कहा गया है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संकल्प लेती है कि देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को निम्न ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा व्यापक ऋण राहत योजना पहले ही लागू की जा चुकी है और इससे 3.68 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिल चुका है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब निर्धारित समय पर बैंक ऋण अदा करने वाले सभी किसानों के लिए ब्याज राहत मुहैया कराने का संकल्प लेती है।"

कांग्रेस ने कहा है कि वह खेती को एक फायदे का पेशा बनाने के लिए संकल्पित है।

घोषणा पत्र में भरोसा दिलाया गया है, "फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और उनकी खरीदारी किसानों के दरवाजे पर सुनिश्चित कराई जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+