न्यायपालिका से भ्रष्टाचार खत्म करना मुख्य कार्य: इफ्तिखार चौधरी
प्रधान न्यायाधीश के पद पर बहाल होने के बाद पहली बार न्यायालय का कामकाज संभालने पहुंचे चौधरी ने खचाखच भरे अदालत कक्ष में कहा कि न्यायपालिका में असीमित भ्रष्टाचार है। वकीलों के सहयोग के बिना इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने वकीलों से ऐसे मामले सामने लाने को कहा।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनियमितता को रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज किया जाना चाहिए।
चौधरी ने शनिवार को अब्दुल हमीद डागर से सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। अस्थायी संवैधानिक आदेश के तहत दोबारा शपथ लेने से इनकार करने के एक बाद परेवज मुशर्रफ ने चौधरी को हटाकर डागर को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त कर दिया था।
अपनी बहाली के लिए चौधरी ने लंबा संघर्ष किया और वकीलों ने उनको पद पर पुन: स्थापित करने के लिए लांग मार्च किया था जो उस समय बेअसर रहा था।
इस महीने के आरंभ में विपक्ष के नेता नवाज शरीफ के नेतृत्च में दूसरे लांग मार्च से बाध्य होकर सरकार ने चौधरी को बहाल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications