उज्जैन में पानी के लिए टैंकर चालक को

उज्जैन 24 मार्च (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में पानी का संकट गंभीर रूप धारण करता जा रहा है और पानी के लिए लोगों के बीच खून खराबे की घटनाएं तक हो रही हैं। उज्जैन में सोमवार की रात को एक टैंकर चालक द्वारा पानी न देने पर लोगों ने उसे चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल टेंकर चालक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

उज्जैन में नगर निगम द्वारा टेंकरों के जरिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जलापूर्ति की जा रही है। इस दौरान कई क्षेत्र ऐसे रह जाते है जहां टैंकर नहीं पहुंच पाता। सोमवार की रात को गोकुल सिंह नामक व्यक्ति टैंकर लेकर जल वितरण करने जा रहा था तभी उसे फाजलपुरा क्षेत्र में रोकने की कोशिश की गई। वह नहीं रुका तो उस पर दो अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गोकुल सिंह को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के विरोध में मंगलवार को टैंकर चालक हड़ताल पर चले गए और जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई। प्रशासन के आश्वासन के बाद टैंकर चालक काम पर लौट आए है। मालूम हो कि उज्जैन में आठ दिन में एक बार जलापूर्ति हो रही है और हालात को नियंत्रित करने के लिए टैंकरों से जल वितरण जारी है। उज्जैन के कलेक्टर अजात शत्रु ने आईएएनएस को बताया है कि शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए है। इन स्थितियों में इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+