अन्य पार्टियों से राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे राजपक्षे

कोलंबो, 24 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लिट्टे समर्थक तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) सहित सभी तमिल और मुस्लिम राजनीतिक दलों को इस सप्ताह देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व कर रहीं सभी तमिल और मुस्लिम पार्टियों और पूर्व में प्रतिनिधित्व कर चुके सभी दलों को निमंत्रण भेजा गया है।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ सेना का अभियान निर्णायक दौर में होने के कारण इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार चार पार्टियों के टीएनए ने अभी तक गुरुवार को होने जा रही बैठक में शामिल होने या न होने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। यद्यपि इसके कुछ सांसदों ने इस अवसर का अच्छा उपयोग करने की इच्छा प्रकट की है। टीएनए के 225 सदस्यीय संसद में 22 सदस्य हैं

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+