प्रधानमंत्री ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका (लीड-2)
प्रधानमंत्री ने सफेद कुर्ता पायजामा और ग्रे जैकेट पहन रखी थी। वे कड़ी सुरक्षा के बीच स्वर्ण मंदिर परिसर में दाखिल हुए। सेवादारों और सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ पवित्र सरोवर की परिक्रमा की।
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 24 जनवरी को सफल बाइपास सर्जरी के बाद सिंह स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे थे। सर्जरी के बाद प्रधानमंत्री की दिल्ली से बाहर यह पहली यात्रा थी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री को सरोपा भेंट किया गया। वह करीब आधे घंटे तक वहां रुके। उन्होंने आंखें मीचकर और हाथ जोड़कर गुरबानी और अरदास सुनी।
प्रधानमंत्री के साथ शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ भी थे। स्वर्ण मंदिर परिसर में करीब 50 मिनट बिताने के बाद प्रधानमंत्री पास ही स्थित दुर्गियाना मंदिर भी गए।
इस निजी यात्रा के दौरान उन्होंने अमृतसर में अपने रिश्तेदारों से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री की अमृतसर यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वह सोमवार शाम ही भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से यहां पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications