Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक में तानाशाही का अंत होगा: जरदारी

asif ali zardari
इस्लामाबादः पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को कहा कि देश में लंबे समय से चली आ रही तानाशाही प्रक्रिया का अब अंत होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में विधि और संविधान के शासन को तानाशाह कुचलते रहे हैं जिसका अंत जरूर होगा।

पाकिस्तान सरकार ने पिछले सोमवार को बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी को बहाल करने की घोषणा की थी। चौधरी को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 2007 में आपातकाल लागू करके बर्खास्त कर दिया था।

जरदारी ने पाकिस्तान दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा, "लंबे समय से देश में विधि और संविधान के शासन को तानाशाह रौंदते रहे हैं। इस चक्र का अंत होना चाहिए।"

जरदारी ने कहा, "बर्खास्त न्यायाधीशों की हाल ही में बहाली के बाद लोगों में यह उम्मीद पैदा हुई है कि वे इस चक्र के अंत के साक्षी बन सकेंगे।"

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 1940 को मुस्लिम लीग द्वारा स्वतंत्र मुस्लिम राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्य से पारित लाहौर समझौता जिसे बाद में पाकिस्तान समझौता कहा गया की याद को पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+