विमान दुर्घटना में राजा भैया घायल

Raja Bhaiya escapes accident
इलाहाबाद। रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट लैंडिंग करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना कौशांबी और प्रतापगढ़ की सीमा पर घटी।

बताया जा रहा है कि राजा भैया एयरक्राफ्ट खुद चला रहे थे कि अचानक कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण पूर्वा गांव के पास राजा भैया और पायलट चौसा नदी में कूद पड़े। बताया जाता है कि इस हादसे में राजा भैया की एक टांग में गंभीर चोट आई।

उनके साथ इलाहाबाद निवासी जुल्फकार और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजा भइया सहित तीनों लोगों को उपचार के लिए इलाहाबाद के वीरेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से फिर लखनऊ ले जाया गया। इलाहाबाद से जब राजा भैया को लेकर उनके घरवाले लखनऊ के लिए रवाना हुए तो काफिले में 50-60 गाड़ियां शामिल थीं।

चश्मदीद बताते हैं कि दरअसल यह हादसा हाईवे पर उतर रहे छोटे विमान से एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। रघुराज प्रताप सिंह ने तीन माह पहले एक एयरक्राफ्ट खरीदा था। अक्सर शाम को उसी से कुछ देर के लिए उड़ान भरा करते थे। इसी क्रम में रविवार की शाम अपना एयरक्राफ्ट जहानाबाद के आसपास उड़ा रहे थे।

शाम करीब साढ़े छह बजे हथिगवां थाना के धीनी गांव के पास लैंड करने लगे। इसी बीच एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में राजा भैया का नियंत्रण एयरक्राफ्ट से हट गया और उसका इंजन बंद हो गया।

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि जांच के मुख्य बिंदुओं में यह देखा जाएगा एयरक्राफ्ट उड़ाने का लाइसेंस था या नहीं। उड़ान भरने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी कि नहीं।

जिस स्थान पर एयरक्राफ्ट उतारा जा रहा उसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी कि नहीं और जहां इसे उतारा जा रहा था वहां दुर्घटना होने की स्थिति में कितनी जनहानि हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+