स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "सिंह सोमवार शाम को वहां जा सकते हैं और यह उनकी निजी यात्रा होगी इसका राजनीतिक दौरों से कोई सरोकार नहीं"
हालांकि इस यात्रा को प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा जा रहै है। 24 जनवरी को हृदय की बाइपास सर्जरी के बाद दिल्ली से बाहर सिंह की यह पहली यात्रा है।
पिछले दो हफ्ते से सिंह सक्रिय रूप से कामकाज कर रहे हैं और सरकारी कामकाज के अलावा विदेशी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अगले महीने के आरंभ में लंदन में जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications