कसाब ने कहा 'मैं पाकिस्तानी हूं'

मुंबई आतंकवादी हमलों से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश एम.एल. तहिलयानी के समक्ष वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए बयान में कसाब ने कहा कि उसे 11,000 पृष्ठों का आरोप पत्र मिला है।
न्यायाधीश ने कसाब से कहा, "क्या तुम जानते हो कि मैं कौन हूं? मैं इस मुकदमे में तुम्हारा न्यायाधीश हूं।" इस पार इस पाकिस्तानी आतंकवादी ने जवाब दिया, "नमस्ते।"
जब तहिलयानी ने कसाब से पूछा कि क्या तुमको वकील चाहिए, इस पर उसने कहा कि वह अपने बचाव के लिए एक वकील चाहता है। उसने कहा कि वह उसी वकील को चाहता है जिसने पहले उसका पक्ष रखा था।
सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादी फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन मोहम्मद भी मौजूद थे। इन दोनों को भी मुंबई हमलों से जुड़े मामले में आरोपी बनाया गया है।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 170 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications