पाकः इफ़्तिख़ार चौधरी बने मुख्य न्यायाधीश

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 60 वर्षीय चौधरी ने अब्दुल हामिद डोगर के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को आधी रात के बाद मुख्य न्यायाधीश का पदभार सम्भाला।
पदभार संभालते हुए चौधरी ने देश में कानून का शासन और संविधान का प्रभुत्व वापस लाने की कसम ली। साथ ही सर्वोच्च न्यायलय की नामावली को मान्यता देते हुए पांच खंडपीठों का गठन किया।
इस मौके पर चौधरी के समर्थकों सहित, वकीलों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने खुशी का इज़हार करते हुए उनके घर के बाहर समर्थन में जश्न मनाया।
खबर में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय बार संगठन की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने चौधरी की अगुवानी की और वकील मंगलवार से कामकाज पर लौट आएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद पाकिस्तानी सरकार ने चौधरी समेत सभी बर्खास्त न्यायधीशों की बहाली का एलान किया था।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने नवंबर, 2007 में देश में आपातकाल के दौरान चौधरी तथा 60 अन्य न्यायाधीशों को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद डोगर को देश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications