जदयू ने फर्नाडीस और दिग्विजय सिंह का टिकट काटा (लीड-1)

पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 25 तथा गुजरात और झारखंड की दो-दो संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया।

पार्टी की इस सूची से पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस और पूर्व विदेश राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह के नाम नदारद हैं। फर्नाडीस मुजफ्फरपुर से और दिग्विजय सिंह बांका से लोकसभा का टिकट चाहते थे। फर्नाडीस मौजूदा लोकसभा में भी मुजफ्फरपुर का ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि दिग्विजय सिंह झारखंड से राज्यसभा के सदस्य हैं

शरद यादव खुद मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2004 के पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से वे रेल मंत्री लालू यादव के हाथों शिकस्त का सामना कर चुके हैं।

पार्टी ने प्रभुनाथ सिंह को महाराजगंज, मीना सिंह को आरा और जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को मुंगेर से टिकट दिया है।

इसके अलावा पार्टी ने पूरणमासी राम, रामसुंदर दास, जयनारायण निषाद और मुन्ना शुक्ला को भी टिकट दिया है।

पार्टी ने गुजरात और झारखंड से भी दो-दो संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+