अफगानिस्तान हिंसा में 24 मारे गए (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्षेत्र के राजमार्ग पुलिस के एक कमांडर साहिब जान ने बताया, "दक्षिणी कंधार प्रांत में सोमवार की सुबह तालिबानी आतंकवादियों ने स्पिन बोल्डक जिले में गश्त लगा रही पुलिस की टुकड़ी पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।"

उन्होंने यह नहीं बताया कि इस हमले में कोई तालिबानी आतंकवादी हताहत हुआ या नहीं।

तालिबान प्रवक्ता कारी मोहम्मद यूसिफ अहमदी ने हमले की जिम्मेदरी ली है। उसने कहा है कि सूरज निकलने से पूर्व किए गए हमले में उसके लड़ाकों ने सात सरकारी जवानों को मार डाला और कई को घायल कर दिया।

दूसरी ओर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) द्वारा दक्षिणी अफगानिस्तान में सोमवार की सुबह की गई कार्रवाई में मौलवी हसन नाम के वरिष्ठ स्यंभू तालिबान कमांडर समेत 16 आतंकवादी मारे गए।

आईएसएएफ ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "हेलमंड प्रांत के कजाकी के निकट 21 मार्च को चलाए गए अभियान में मौलवी हसन और उसके नौ साथियों को ढेर कर दिया गया।"

बयान में कहा गया है, "मौलवी हसन तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुल्ला रहमतुल्ला के प्रति जवाबदेह था। रहमतुल्ला अफगानिस्तान में आतंकवादियों को दिशानिर्देश देता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+