नदी पारगमन संधि का नवीनीकरण करेंगे भारत और बांग्लादेश
बांग्लादेश के विदेश और जहाजरानी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को बातचीत खत्म होने तक इस संधि का नवीनीकरण हो जाएगा। यह संधि आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के जहाजरानी सचिव मसूद इलाही और भारत के सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विजय छिब्बर के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि इस संधि में कोलकाता से अगरतला के बीच समुद्री व्यापार को सुगम बनाने के लिए बांग्लादेश के आशुगंज को एक नए बंदरगाह के रूप में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है।
बांग्लादेश के अधिकारियों के मुताबिक गत नौ फरवरी को भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान इस बात पर सहमति बनी थी लेकिन तब से अब तक इस पर कुछ खास तरक्की नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications