बीजिंग में निवेश घोटाले के आरोप में 28 को कारावास
बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। बीजिंग की एक अदालत ने सोमवार को 22,000 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 28 लोगों को जेल भेज दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सभी आरोपी यिलिन वूड कंपनी के लिए काम करते थे। इन आरोपियों पर 22,000 से अधिक निवेशकों से 24.60 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
यह धोखाधड़ी पिरामिड शैली की योजना के तहत किया गया। इसमें एक सेल्सपर्सन अन्य कई सेल्सपर्सन को नियुक्त करता था। बाद में ये लोग अपने-अपने अधीन अन्य सेल्सपर्सन को नियुक्त करते थे।
बीजिंग की सेकेंड इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट के सूत्रों ने कहा है कि सभी 28 आरोपियों को एक से लेकर 15 वर्षो की कारावास की सजा सुनाई गई है।
इस योजना के सूत्रधार झाओ पेंग्यून को 15 साल के कारावास की सजा दी गई है। उस पर 4.4 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications