सरहद पर शांति के लिए भारत का आभारी है बांग्लादेश
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने बीडीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि अगले सोमवार को नई दिल्ली में बीडीआर और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुखों की बैठक में ऐसा हो सकता है।
बीडीआर के महानिदेशक मोहम्मद मैनुल हुसैन और बीएसएफ के महानिदेशक एम.एल.कुमावत के बीच बैठक में सीमा प्रबंधन के मसले पर व्यापक चर्चा होगी।
बीडीआर की बगावत के सिलसिले में जांच लंबित होने की वजह से इस बैठक के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति थी। हुसैन ने भी कहा कि पूरे सुरक्षा बल को भंग कर उसे नए सिरे में गठित किया जाएगा। हालांकि शेख हसीना सरकार ने बैठक कराने का फैसला किया।
समाचार पत्र के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान बांग्लादेश बगावत के दौरान शांतिपर्ण सरहद बनाने रखने में योगदान देने के लिए भारत का आभार जताएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्रोह भड़कने पर भारत ने बांग्लादेश से सटी 4000 किलोमीटर लंबी सीमा सील कर सामान तथा लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications