'वरुण गांधी हिंदुत्व का परचम लहराने वाला भारत का नया चेहरा'
लखनऊ में सोमवार को धर्म रक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रधान संयोजक महंत ज्ञानदास ने संवाददाताओं से कहा कि वरुण के रूप में देश को हिंदुत्व का परचम लहराने वाला नया चेहरा मिल गया है। हमें वरुण पर गर्व है। हिंदुओं को वरुण को अपना गौरव मानना चाहिए।
महंत ज्ञान दास ने कहा कि वरुण के साथ पूरे संत समाज का आशीर्वाद है, वह जरूर विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि वह वरुण के लिए प्रचार भी करेंगे। महंत ने जोर देते हुए कहा कि आज भारतवर्ष को वरुण जैसे नेताओं की जरूरत है, जो देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदू समाज पर चारों तरफ से आक्रमण हो रहे हैं। धर्म और समाज दोनों आक्रांत हैं। सरकारें वोट बैंक के लालच में देश का सौदा आतंकवादियों और राष्ट्रद्रोहियों से करने में संकोच भी नहीं कर रही हैं।
इस समस्या को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद जैसे अनेक धार्मिक संगठन एक मंच पर आये और धर्म रक्षा मंच की स्थापना की। उन्होंने कहा कि मंच ने इस राष्ट्र को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications