मप्र में भाजपा नेताओं की नैरोगेज यात्रा की चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुरैना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश करते हुए रविवार को राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर से श्योपुर तक की छोटी लाइन पर चलने वाली गाड़ी से यात्रा की थी।

इस दौरान कई सभाएं भी हुईं। विभिन्न प्लेटफामोर्ं पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की गई और झंडे लहराए गए। साथ ही तोमर पर रेलवे प्लेटफार्म पर सभाएं करने का आरोप लगा। कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रावत ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा से जब आईएएनएस ने आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में चर्चा की तो उनका कहना था कि शिकायतें आयोग को आई हैं। उसी के तहत मुरैना कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। जब मुरैना कलेक्टर एम़ क़े अग्रवाल से इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

वहीं झांसी के मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार का कहना है कि ठीक तरह से रेल चलाना उनकी जिम्मेदारी में आता है जिसका निर्वाहन विभाग ने किया और अन्य स्थितियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा नैरोगेज यात्रा को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि वे तथा नरेन्द्र सिंह तोमर राज्य सभा के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं तथा उन पर जनभावना को पूरा करने की जिम्मेदारी है।

इस यात्रा के दौरान कई हजार लोगों से उनका संपर्क होने के कारण कांग्रेस बौखलाई हुई है और वह अनर्गल आरोप लगाए जा रही है। साथ ही वे कहते है कि उन्हें तो अफसोस इस बात का है कि कांग्रेस के नेताओं को आचार संहिता की परिभाषा तक ठीक से पता नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+