प्रधानमंत्री निजी दौरे पर अमृतसर पहुंचे (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ स्वर्ण मंदिर के पास में स्थित हिंदू दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेसी नेता मोहिंदर सिंह कायपी और ओ.पी.सोनी ने यहां राजासांसी हवाई अड्डे पर प्रधामंत्री की अगवानी की।
24 जनवरी को हृदय की बाइपास सर्जरी के बाद दिल्ली से बाहर सिंह की यह पहली यात्रा है। पिछले दो हफ्ते से सिंह सक्रिय रूप से कामकाज कर रहे हैं और सरकारी कामकाज के अलावा विदेशी हस्तियों से भी मुलाकात कर रहे हैं।
अमृतसर जिले के पुलिस प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के अमृतसर पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह उनकी निहायत निजी यात्रा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री अपने कुछ रिश्तेदारों से भी सर्किट हाउस में मुलाकात कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री के सौतेले भाई व व्यापारी सुरजीत सिंह ने कहा, "हमारी उनसे मुलाकात होगी।"
प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्हें अगले महीने के आरंभ में लंदन में जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications