अब पूरा होगा 'एक कार हो अपना' का सपना
सचिवालय में लिपिक के पद पर काम करने वाले जनार्दन पांडेय का मानना है कि टाटा मोटर्स ने मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कार का सपना पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी भी ख्वाहिश थी कि वे भी एक कार के मालिक होते परंतु महंगी कार होने के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। उन्हें अब आशा है कि वे भी अब कार के मालिक बन जाएंगे।
कपड़ा व्यवसायी रवि रंजन का मानना है कि अब मोटरसाइकिल की कीमत पर कार मिल जाएगी, इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि नैनो के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज की भी सुविधा दी है, इस कारण नैनो कम कमाने वाले लोग भी खरीद सकेंगे।
पटना के एक महिला ब्यूटी पार्लर की मालिक संध्या सिंह का कहना है कि नैनो से कई लोगों के सपने पूरे होंगे। हालांकि वे यह भी कहती हैं कि कार लेने के लिए प्रतीक्षा सूची के लंबे होने के कारण लोगों को मायूसी भी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications