लखनऊ में नैनो का टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे लोग

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रहने वाले व्यवसाई सुहैल खान ने आईएएनएस से कहा कि वह पिछले एक साल से नैनो का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लिए कोई दूसरी कार नहीं खरीदी। उन्होंने कहा कि अब जुलाई से बाजार में नैनो के आने की खबर के बाद जल्द ही उनकी ख्वाहिश पूरी होगी।

एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत कमलेश शर्मा ने कहा कि अब वह केवल 9 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, जब कार के लिए बुकिंग शुरू होगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राकेश चंद्रा कहते हैं कि हर भारतीय का सपना होता है कि उसके पास कार हो। टाटा ने आम भारतीय के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जुलाई से जब टाटा की बहुप्रतीक्षित नैनो बाजार में आएगी तब भारत के आम आदमी का कार में सफर करने का सपना पूरा होगा।

नैनो का सिर्फ कामकाजी लोग ही नहीं कालेज में पढ़ने वाले युवा भी टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं। एमिटी कालेज में एम.बी.ए के छात्र रवि धनराजगीर कहते हैं कि नैनो आने के बाद पापा से कार मांगने का झ्झंझट खत्म हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+