जरदारी 6 अप्रैल को पाकिस्तानी संसद को संबोधित करेंगे
समाचार पत्र द न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किए जाने से संबंधित एक संक्षिप्त सूचना ऐवान-ए-सद्र को भेज दी गई है। इस सूचना की मंजूरी के बाद लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूती प्रदान करने संबंधी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की सरकार के एक साल के कामकाज पर एक भाषण जल्द से जल्द तैयार कर लिया जाएगा।"
ज्ञात हो कि जरदारी दूसरी बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। सात महीने पहले उन्होंने पहली बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।
इसके पहले उनके पूर्ववर्ती परवेज मुशर्रफ ने पिछली सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि वे उसी सूरत में संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जब सांसद उनकी बातों को सभ्य तरीके से सुनने का उन्हें पूर्व आश्वासन दे देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications