बिहार में राजद ने की 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा (राउंडअप)

मुंगेर से जहां राम बदन राय को टिकट दिया गया है वहीं सासाराम से ललन पासवान राजद के प्रत्याशी होंगे। ललन पासवान जदयू में थे और चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे वहीं राम बदन राय विधान पार्षद थे। ललन पासवान ने रविवार को ही जदयू से इस्तीफा दिया था।

इधर, राजद ने बाढ़ के सांसद विजय कृष्ण और पटना के सांसद रामकृपाल यादव को टिकट नहीं दिया है। टिकट बंटवारे के बाद किसी तरह के असंतोष की बात को नकारते हुए राजद के प्रवक्ता श्याम रजक ने बताया कि राजद में सभी नेता पार्टी के हित की सोचते हैं। उन्होंने बताया कि तीन सीटों के लिए भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

शिवहर से सीताराम सिंह, बाल्मीकीनगर से रघुनाथ झा, मोतिहारी से अखिलेश प्रसाद सिंह, दरभंगा से अली असरफ फातमी को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त सीतामढ़ी से सीताराम यादव, गोपालगंज से अनिल कुमार, झंझारपुर से देवेन्द्र प्रसाद यादव, उजियारपुर से आलोक मेहता तथा खगड़िया से आऱ क़े राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने भागलपुर से शकुनी चौधरी, गया से रामजी मांझी, जहानाबाद से सुरेन्द्र प्रसाद यादव, काराकाट से कांति सिंह, जमुई से श्याम रजक, बक्सर से जगदानंद सिंह तथा मुंगेर से राम बदन राय को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावे सीवान से बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना साहाब को मैदान में उतारा गया है जबकि पटना के सांसद राम कृपाल यादव का नाम सूची से गायब है।

पूर्व में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई सीट सासाराम से जहां राजद के टिकट पर ललन पासवान को उतारा गया है वहीं औरंगाबाद सीट से विधानसभा में राजद के विधायक दल के उपनेता शकील अहमद को और मधुबनी से अब्दुल बारी सिद्दकी को टिकट दिया गया है।

वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, किशनगंज से मोहम्मद तस्लीमुद्दीन तथा बांका से जय प्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। राजद द्वारा मधेपुरा, महाराजगंज तथा पटना साहिब के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

ज्ञात हो राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच हुए तालमेल में बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 28 पर राजद तथा 12 पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+