शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 457 अंक उछला (राउंडअप)

कारोबार के दौरान यूं तो लगभग सभी खंडों ने बढ़त में कारोबार किया लेकिन बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा धातु खंड के शेयरों की जमकर बिकवाली हुई और इन सेक्टरों के सूचकांकों में छह फीसदी से अधिक का उछाल आया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार के मुकाबले 73.62 अंकों की तेजी के साथ 9,040.30 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 457.34 अंकों यानी 5.10 फीसदी की तेजी के साथ 9,424.02 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 9,454.69 के ऊपरी और 9,040.30 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 75.38 अंक यानी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 2,836.44 पर और स्मालकैप सूचकांक 62.54 अंक यानी 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 3,176.92 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.20 अंक की मामूली तेजी के साथ 2,807.25 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 132.85 अंक यानी 4.73 फीसदी की तेजी के साथ 2,939.90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने 2,949.75 के ऊपरी और 2,807.25 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

शेयर बाजारों में आज की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी, सेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस व रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सबसे अधिक योगदान किया और इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तीन से आठ फीसदी तक की तेजी आई।

बीएसई में कारोबार सकारात्मक रहा और दिन के कारोबार के दौरान यहां 1,629 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 899 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+